छत्तीसगढ

विधायक विकास उपाध्याय ने बांटे कपड़ों से बने वॉशेबल मास्क

रायपुर, 14 जून। पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के प.रविवि कैम्पस में रविवार को पूर्व कुलपति डॉ. हर्षवर्धन तिवारी को मास्क भेंट कर उनके स्थल से विधायक विकास उपाध्याय के द्वारा घर-घर जाकर वॉशेबल मास्क वितरण का कार्य किया गया

रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने करीब 60 हजार मास्क बांटे। वैश्विक आपदा कोविड-19 को पराजित करने के लिए हम सभी को बचाव एवं नियंत्रण हर मोर्चे पर सजगता और सक्रियता बरतने की आवश्यकता है।

विधायक विकास उपाध्याय ने मास्क उपयोग अनिवार्यता पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार जताते हुए बताया कि खादी से बना यह मास्क उच्च गुणवत्तापूर्ण है व वॉशेबल है। यह फिर से उपयोग करने लायक और टिकाऊ भी है। रायपुर पश्चिम विधानसभा के साठ हजार घरों में इसका निःशुल्क वितरण कार्य निरंतर किया जा रहा है। रविवार रोहिणीपुरम, डीडी नगर, विवि कैम्पस व विधान सभा के अन्य क्षेत्रों में मास्क वितरण के दौरान फिजिकल डिस्टेंसिंग का पूर्णतः पालन निरंतर किया जा रहा है व लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के अन्य उपायों के प्रति जागरूक भी निरंतर किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button