छत्तीसगढ

वेलेंटाइन दिवस को मातृ-पितृ के चरण वंदन कर मनाएंगे

रायपुर। दिनांक 14 फरवरी, शुक्रवार को कटोरा तालाब गॉर्डन में स्कूली बच्चे एवं आम नागरिक इकट्ठे होकर माता-पिता पूजन दिवस मनाएंगे। सामाजिक संस्था प्रयास एक कोशिश द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम का यह चौथा वर्ष है। आचार्य दिनेश शर्मा व अन्य पुरोहित इस अवसर पर मंत्रोपचार एवं विधिविधान से माता-पिता पूजन की कार्यवाही संपन्न कराएंगे। महंत रामसुंदर दास, महंत अनंतपुरी गोस्वामी, महंत अम्मा मीरादेवी, महंत देवदास महाराज, प्रचंड वेगनाथ के सानिध्य में यह पूण्य कर्म किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष विनोद छेतीजा, महासचिव लक्ष्मी नारायण लाहोटी, कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह एवं रितु प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजीत कुकरेजा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष भरत बजात होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी अमर बंसल, महेश दरयानी उपस्थित रहेंगे। अति विशिष्ठ अतिथियों में पद्मश्री मदन चौहान कार्यक्रम में अपनी भागीदारी देंगे। इस दौरान प्रदेश के कलाकार विनोद पांडा धामेजानी द्वारा अद्भूत सेल्फी जोन का निर्माण किया गया है। स्कूली बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। मिस ट्रांस क्वीन बिना सेन्द्र, कवियत्री उर्मिला देवी उर्मि, प्रियंका बिस्सा एवं अन्य प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button