छत्तीसगढ

शैलेश नितिन त्रिवेदी ने भाजपा किसान विरोधी रवैया किया उजागर

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के 5 सवाल मीडिया को जारी करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 32.50 में केन्द्र सरकार खरीदती है हर राज्य में चांवल। हम छत्तीसगढ़ में 33 रू. भी नहीं चाहते है, 32.50 रू. ही चाहते है। हमारी सरकार ने भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों को धान का दाम 2500 रू. ही दी गयी है और देगी। केन्द्र की भाजपा सरकार का कहना है कि किसानों को धान का 1815 रू. दिया जाये। यदि भूपेश बघेल की सरकार 2500 रू. देगी तो छत्तीसगढ़ में किसानों के धान से बना चांवल नहीं खरीदा जायेगा। छत्तीसगढ़ की धरती पर बने एफसीआई के गोदामों में छत्तीसगढ़ के किसानों के धान से बना चांवल नहीं रखा जायेगा तो और कहां रखा जाये? एक ओर भाजपा की ही केन्द्र सरकार 2500 रू. में धान खरीदी से राज्य सरकार को रोक रही है। दूसरी ओर भाजपा 2500 रू. में धान खरीदी के लिये आंदोलन कर रही है। यह भाजपा का किसान विरोधी रवैया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button