छत्तीसगढ

श्रीमती राधा गुप्ता अध्यक्षा सेक्रो ने रायपुर मंडल की 22 महिला रेल कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया

रायपुर, 17 मार्च। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे महिला कल्याण संगठन रायपुर (सेक्रो) द्वारा अन्तरराष्ट्रिय महिला दिवस का आयोजन बीते कल शिवनाथ रेल विहार, उल्लास भवन डबल्यूआरएस कॉलोनी में किया गया। श्रीमती राधा गुप्ता अध्यक्षा सेक्रो के द्वारा रायपुर मंडल के 22 महिला रेल कर्मचारियों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में ओंकोलोगीस्ट डॉक्टर सुमन मित्तल (मित्तल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइन्स, रायपुर) एवं रेल्वे के गाइनकालजिस्ट डॉक्टर किरण ठाकुर (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी) ने महिला रेल कर्मचारीयो को कैंसर एवं दैनिक जीवन में होने वाले बीमारियो की पहचान एवं स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती राधा गुप्ता, श्रीमती शिखा विशनोई, उपाध्यक्षा सेक्रो, श्रीमती पूनम साहू, सचिव सेक्रो, श्रीमती गीतांजली सेनापति, कोषाध्यक्षा सेक्रो एवं सेक्रो सदस्याए शामिल थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button