छत्तीसगढ

संविदा नियुक्ति पर विधानसभा में बृजमोहन अग्रवाल के पूछे सवाल का CM भूपेश बघेल ने दिया जवाब

रायपुर। संविदा नियुक्ति का विरोध करने वाली कांग्रेस ने अपनी सरकार बनने के बाद मंत्रालय में 23 अफसरों को संविदा नियुक्ति दी है। यहा कांग्रेस की कथनी और करनी में साफ अंतर नजर आ रहा है।
मंत्रालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रदत संविदा नियुक्ति के संबंध में वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा में प्रश्न उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जानना चाहा की 1 जनवरी 2019 से फरवरी 2020 तक मंत्रालय में किन-किन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविदा नियुक्ति दी गई? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दिए गए लिखित जवाब में उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2019 से 3 फरवरी 2020 तक सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा मंत्रालय में 1 भारतीय प्रशासनिक सेवा, 4 राज्य प्रशासनिक सेवा, 16 मंत्रालय सेवा एवं 2 अन्य सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारियों को संविदा नियुक्ति दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button