समर्पण अभियान वृद्धाश्रम में रह रहे 90 वर्षीय बुजुर्ग के लिए केक काटकर मनाया जन्मदिन

दुर्ग, 30 अक्टूबर। अच्छी नीयत से किये गये कार्य के परिणाम भी अच्छे आते हैं। ऐसा ही कुछ दुर्ग पुलिस के कार्यों से इन दिनों हो रहा है। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा वृद्धजन वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाए जा रहे हैं समर्पण अभियान का दुर्ग जिले में सुखद और कारगार परिणाम सामने आ रहा है।
समर्पण अभियान के तहत वृद्धाश्रम में रह रहे हर वृद्धजनों से पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने आज भेंट कर उनका हाल चाल जाना। इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा पुलगाँव स्थित वृद्ध आश्रम पहुँचकर वृद्ध जनों से मुलाकात की वहीं एक वृद्ध जन जिनकी उम्र 90 वर्ष है, आज उनका जन्मदिन पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी का मुँह मीठा भी कराया गया बाद प्रशांत ठाकुर के द्वारा सभी वृद्धजनों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर सभी की वर्तमान की समस्याओं की जानकारी ली एवं जि़ले के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम को निर्देशित किया कि जो भी समस्याएं वृद्धजनों द्वारा बताई गई हैं उसका निराकरण जिले में बनाए गए नोडल अधिकारियों के माध्यम से तत्काल निराकरण किया जाए इसी बीच बुजुर्गों ने भिलाई में मैत्री गार्डन घूमने की इच्छा जताई तत्काल पुलिस अधीक्षक ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि, वृद्ध जनों को मैत्री गार्डन घुमाने की व्यवस्था की जाए। इस बात पर खुश होकर सभी बुजुर्गों आशीर्वाद देते हुए इस समर्पण अभियान के लिए पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद ज्ञापित किया प्रशांत ठाकुर द्वारा बुजुर्गों को घर वापसी के लिए प्रयास किए जाने की बात कही।
पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा राज्य वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सम्मान हेतु आरम्भ किए अभियान के तहत दुर्ग पुलिस द्वारा हर सम्भव प्रयास कर वरिष्ठ नागरिकों को सुविधा सुरक्षा सम्मान दिलाएगी।