छत्तीसगढ

सामान्य सभा में दिवंगतों को मौन श्रद्धांजलि…सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय का किया आत्मीय स्वागत

रायपुर, 6 नवंबर। आज नगर पालिक निगम रायपुर की सामान्य सभा की बैठक नगर निगम के मुख्यालय भवन के चतुर्थ तल पर स्थित निगम सामान्य सभा सभागार में हुई। नगर निगम के अध्यक्ष (सभापति) प्रमोद दुबे की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक के प्रारम्भ में शोक प्रस्ताव पर हुआ। रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर संतोष अग्रवाल, पूर्व पार्षद श्रीमती चन्द्रकली पाण्डेय, इन्दरचन्द धाड़ीवाल, चन्द्र बेहरा, मनोज प्रजापति, पंकज निर्मलकर, भगवती नामदेव के आकस्मिक अवसान पर गहन शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट की मौन श्रदांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नगर निगम सदन में पूर्व महापौर, पूर्व पार्षदगणो के निधन पर महापौर एजाज ढेबर, निगम आयुक्त  सौरभ कुमार, सभी एम. आई. सी. सदस्यो , जोन अध्यक्षगणो, पार्षदगणो, एल्डरमेनगणो, पत्रकारगणो, छायाकारगणो. गणमान्यजनों, निगम अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में परमपिता परमेश्वर से सभी दिवंगत आत्माओं को शान्ति प्रदान करने एवं उनके परिवारजनों, सहयोगियों, मित्रों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने सामूहिक प्रार्थना की गयी। निगम सामान्य सभा की बैठक में पहुँचने पर रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, रायपुर उत्तर विधायक एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा, रायपुर पश्चिम विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय का निगम सदन में सभापति प्रमोद दुबे, महापौर एजाज ढेबर, सभी एम. आई. सी. सदस्यों, जोन अध्यक्षगणो, पार्षदगणो, एल्डरमेनगणो ने उनका निगम सदन में आत्मीय स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button