छत्तीसगढ

सोयाबीन मिल्क सप्लाई में भारी भ्रष्टाचार: कौशिक

रायपुर, 29 जुलाई। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा पर कहा कि बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा सोयबीन मिल्क बड़ी व अन्य उत्पादों के लिए जो अनुबंध किया गया है वह केवल मात्र भ्रष्टाचार के लिए किया गया है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में बिलासपुर में सोयाबड़ी की आपूर्ति की गई थी वहीं 2019-20 को दुर्ग में सोया मिल्क गुणवत्ताहीन भेजा गया था जिसे बाद में पुनः बदलकर आपूर्ति की गई। इससे स्पष्ट होता है कि प्रदेश सरकार की मंशा साफ नही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आपूर्ति और पुनः आपूर्ति का जो खेल चल रहा है इसके पीछे सरकार की मंशा क्या है इससे कई सवाल जन्म देता है।

*भुगतान लंबित होने से किसानों में रोष: कौशिक*
रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते कहा कि बिल्हा क्षेत्र के मनियारी बैराज योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य अब भी अपूर्ण है। इस योजना के तहत 320 कृषकों के 68.00 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। इसमें अभी तक मात्र 247 किसानों को करीब 17 करोड़ का ही भुगतान किया गया है तथा 73 किसानों को करीब 2 करोड़ 84 लाख रू. का भुगतान किया जाना शेष है। जिसके कारण किसानों में रोष व्याप्त है। इसके साथ ही यह योजना निर्धारित समय अवधि में पूर्ण नहीं हो रहा है जिसके कारण संशय की स्थिति निर्मित हुई है। यह एक महत्वकांक्षी योजना है जिसे लेकर प्रदेश की सरकार संवेदनशील नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button