छत्तीसगढ

हाशिए पर पड़े हुए रमन सिंह मुख्यधारा की राजनीति पर टिप्पणी करना बंद करें: शैलेश नितिन त्रिवेदी

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में हुई जबरदस्त हार के बाद रमन सिंह की भाजपा के अंदर पूछ परख पूरी तरीके से बंद हो गई है। विधानसभा चुनाव की हार के बाद दंतेवाड़ा उपचुनाव और चित्रकूट उपचुनाव में भी भाजपा की हार हुई है। नगरी निकाय चुनाव में 10 में 10 नगर निगमों में कांग्रेस के महापौर और सभापति निर्वाचित हुए हैं। 27 में से 22 जिला पंचायतों में कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य चुन कर आए हैं। इसे देखते हुए डॉ. रमन सिंह अब बौखलाहट में जो बयान बाजी कर रहे हैं, उसका कोई अर्थ नहीं रह गया है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश की जनता भी भली भांति जान रही है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की दुर्गति के लिये कोई जिम्मेदार है तो वह है रमन सिंह और उनके कार्यकाल के भ्रष्ट 15 साल के मुख्यमंत्रित्व काल है, जहां बीते 15 साल का हर पन्ना नये-नये भ्रष्टाचारों से भरा पड़ा है। पूरे 15 साल तक संस्थागत भ्रष्टचार किया गया। सरकारी दफ्तर में फर्जी एनजीओ के नाम से 1000 करोड़ के भ्रष्टाचार के पूरी सरकारी मशीनरी लिप्त थी। नान घोटाले में पूरी की पूरी सरकार शामिल थी। ऐसे घोटाले बाज सरकार के मुखिया रहे रमन में थोड़ी भी नैतिकता हो तो बयानबाजी बंद कर प्रदेश की जनता से माफी मांगे।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि विगत 14 माह में छत्तीसगढ़ लगातार विकास के राहों पर आगे बढ़ रहा है। जिस तरीके से कुपोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा रही है, जिस तरीके व्यापार व्यवसाय, आटो मोबाईल सेक्टर पूरे देश में मंदी है और छत्तीसगढ़ में 30 प्रतिशत ग्रोथ देखने को मिली है। छत्तीसगढ़ में किसानों की कर्ज माफी हुई है। उसके कारण आज छत्तीसगढ़ विकास की राह पर चल रहा है। यदि रमन सिंह कह रहे है कि विकास नहीं हो रहा है तो इसका सीधा-सीधा अर्थ ये है कि रमन सिंह विकास का अर्थ भ्रष्टाचार, गड़बड़ी और घोटालों को समझते है तभी वे विकास न होने की बात कर रहे है। अन्यथा इतना अच्छा काम कर रही कांग्रेस की सरकार की कामों की तो रमन सिंह को प्रशंसा करनी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के अंदर रमन सिंह की पूछ परख समाप्त हो गई है और दिल्ली विधानसभा चुनाव झारखंड विधानसभा चुनाव और उसके पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में रमन सिंह जी को स्टार प्रचारक बनाने लायक भी भाजपा ने नहीं समझा। रमन सिंह जी राजनीति में और भाजपा में भी हाशिए पर है। ऐसे समय कांग्रेस की मुख्यधारा की राजनीति कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर रमन सिंह जी को टिप्पणी करना बंद करें।
केन्द्र में जो दिल्ली में बैठक हुयी उस बैठक को लेकर डॉ. रमन सिंह को पीड़ा होना स्वभाविक है। रमन सिंह जी को तो महाराष्ट्र, दिल्ली, झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी ने न स्टार प्रचारक बनाया और न ही प्रचार के लिये बुलाया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को दिल्ली में कांग्रेस पार्टी नेतृत्व की तारीफ मिल रही है। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार के कार्य की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है और छत्तीसगढ़ मॉडल की आज देश भर में चर्चा हो रही है। बड़े-बड़े अर्थशास्त्री छत्तीसगढ़ मॉडल पर आज बात कर रहें है तो रमन सिंह को पीड़ा होना स्वाभाविक है। इसी बौखलाहट के चलते रमन सिंह ने आज बयान दिया है। रमन सिंह के इस बयान में केवल और केवल छत्तीसगढ़ सरकार के कामों के तारीफ होने के कारण हो रही पीड़ा और बौखलाहट छलक रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button