137वीं स्थापना दिवस पर सेवादल ने ली बैठक…महिला यंग ब्रिगेड के कार्यों पर जताई नाराजगी
रायपुर, 28 दिसम्बर। आज अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के 137 वी स्थापना दिवस है। इस मौके प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के नेतृत्व में राजीव भवन रायपुर में झंडारोहण किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के हाथों झंडावदन किया गया।
सेवादल प्रदेश अध्यक्ष ने महिला यंग ब्रिगेड के कार्यों पर जताई नाराजगी
इसके पश्चात प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सेवादल के प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें सेवादल के संगठन की मजबूती पर सभी ने अपनी अपनी सुझाव दिए। प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सेवादल में जो अनुशासन और निष्ठा से कार्य करेगा उसे पद प्रतिष्ठा प्राप्त होगी और जो कार्य नहीं करेगा उसे पद मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने महिला यंग ब्रिगेड के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनको संगठन की मजबूती पर कार्य करने का निर्देश दिए।
ताम्रकार ने आगे कहा कि जो भी सेवा दल का कार्यकर्ता प्रशिक्षण नहीं लेगा उसे पद नहीं मिलेगा। आने वाले पंचायत चुनाव में सेवादल के कार्यकर्ताओं को टिकट दिलाने में सहयोग करेंगे ।
अरुण ताम्रकार ने कहा कि उन्हें दोबारा प्रदेश अध्यक्ष का पद दिया गया है। वह सभी सेवादल के कार्यकर्ताओं एवं साथियों द्वारा प्रदेश में अच्छे कार्यों की बदौलत ही उन्हें दूसरी बार सेवादल में पुनः नेतृत्व का अवसर दिया गया। जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिरिक्त मुख्य संगठक संतोष पांडे, प्रेम सागर, प्रदेश महासचिव जे आर साहू, मनोज, राजेश प्रसाद गुप्ता, प्रदीप, पुनीत राम चौहान, यंग ब्रिगेड संयोजक विलियम, महिला संगठक मंजू लता आनन्द, कविता तिवारी, प्रदेश सचिव देव चंद्राकर, महेश डीडी, रामेश्वरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित, जिला अध्यक्ष मनहरण, सत्येंद्र, तेजस्विनी, सुघरमल अड़े, संतोष यादव, जोनल कोऑर्डिनेटर वत्सल, स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रियंका श्रीवास्तव, अन्नपूर्णा ध्रुव सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सेवा दल और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा जनता की भलाई और प्रदेश के विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है जिससे हमारा प्रदेश उन्नति की ओर अग्रसर है।
सेवादल के कार्यकारिणी बैठक मे किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रामविलास साहू जी भी उपस्थित थे।