छत्तीसगढ

झीरम घाटी नक्सली हमला में शहीद कांग्रेस नेताओं एवं नागरिक व जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कांग्रेसजनों ने शहीद नेताओं को दी श्रद्धांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन रायपुर में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी, विधि कांग्रेस, प्रदेश युवा कांग्रेस, प्रदेश सेवादल, प्रदेश महिला कांग्रेस, प्रदेश एनएसयूआई, प्रदेश इंटक एवं समस्त मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागों, के सयुंक्त तत्वाधान में झीरम घाटी में नक्सली हमले में शहीद हुये कांग्रेस के सम्मानीय नेताओं को श्रद्धाजंलि देते हुये पुण्य स्मरण किये।
झीरम घाटी के शहीदों को श्रध्दाजंलि देने इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभाध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, कृषि मत्री रविन्द्र चैबे, स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, ,खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक धनेन्द्र साहू, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, गुरूमुख सिंह होरा, राजेन्द्र तिवारी, गिरीश देवांगन, संचार विभाग अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, चंद्रशेखर शुक्ला, सुशील आनंद शुक्ला, घनश्याम राजू तिवारी सहित विधि कांग्रेस से अधिक्ता मोहन लाल निषाद, प्रदेश सचिव नन्दकुमार पटेल, अजय जोशी, महेंद्र सोनकर, अंकित मिश्रा, महेंद्र देवांगन आदि उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button