Cabinet Meeting Decisions : कैबिनेट का ऐतिहासिक निर्णय…!सीधी भर्ती 2023 में सेवा समाप्त 2621 बी.एड. शिक्षक को इस पद पर समायोजन

Cabinet Meeting Decisions : कैबिनेट का ऐतिहासिक निर्णय…!सीधी भर्ती 2023 में सेवा समाप्त 2621 बी.एड. शिक्षक को इस पद पर समायोजन

रायपुर, 30 अप्रैल। Cabinet Meeting Decisions : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पेयजल संकट से निपटने, सुशासन तिहार की तैयारियों और विभिन्न विभागीय योजनाओं को लेकर अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन फैसलों से जनता को राहत मिलने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय कैबिनेट ने आज बर्खास्त 2621 शिक्षकों की बहाली का रास्ता आज साफ कर दिया। कैबिनेट ने सर्वसम्मति से आज बीएड डिग्री की वजह से बर्खास्त किए गए सहायक शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति पर मुहर लगा दी।

2621 बी.एड. अर्हताधारी सहायक शिक्षकों का सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन किया गया है।बता दें, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बीएडधारी सहायक शिक्षकों को छत्तीसगढ़ सरकार ने बर्खास्त कर दिया था।

About The Author

छत्तीसगढ