Awakening with Brahmakumaris : शिवानी दीदी का रायपुर में दो दिवसीय आध्यात्मिक प्रवास…! छत्तीसगढ़ चैंबर का आयोजित

Awakening with Brahmakumaris : शिवानी दीदी का रायपुर में दो दिवसीय आध्यात्मिक प्रवास…! छत्तीसगढ़ चैंबर का आयोजित

रायपुर, 19 दिसंबर। Awakening with Brahmakumaris : टेलीविजन कार्यक्रम ‘ब्रह्माकुमारी के साथ जागृति’ की मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी 22 दिसंबर को रायपुर में दो दिवसीय प्रवास पर आएंगी। छत्तीसगढ़ शासन ने उन्हें राज्य अतिथि घोषित किया है।

इस अवसर पर शिवानी दीदी छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं बिजनेस एंड इंडस्ट्री विंग द्वारा आयोजित आध्यात्मिक समारोह में शामिल होंगी। कार्यक्रम 22 दिसंबर को शाम 6 बजे इंडोर स्टेडियम, बुढ़ापारा में आयोजित होगा।

मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, महापौर मीनल चौबे सहित अनेक गणमान्यजन और छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। समारोह में प्रवेश निःशुल्क है, लेकिन प्रवेश पत्र आवश्यक है।

शिवानी दीदी 23 दिसंबर को नवा रायपुर अटल नगर, सेक्टर-20 स्थित शांति शिखर में ‘संकल्प से सिद्धि’ विषय पर उद्बोधन देंगी। इसके अलावा 23 से 25 दिसंबर तक ब्रह्माकुमार शक्तिराज भाई और मुंबई की ब्रह्माकुमारी श्रेया दीदी भी रायपुर में जीवन और राजयोग शिविर आयोजित करेंगी।

शिवानी दीदी पुणे विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडलिस्ट हैं और पिछले दो दशकों से राजयोग साधना कर रही हैं। उन्होंने कई पुस्तकों की रचना की है जैसे हैप्पीनेस इंडेक्स, सुखद जीवन, असीम आनंद की ओर और वर्ष 2018 में भारत सरकार द्वारा उन्हें नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस प्रवास के माध्यम से आमजन को असुरक्षा और तनाव से निपटने के उपाय और आध्यात्मिक जीवन में संतुलन के विषय में मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

About The Author

धर्म