Magh Purnima 2026 : माघ पूर्णिमा में शुभ योगों का दुर्लभ संयोग…! इस 4 राशियों के लिए खुलेगा सौभाग्य का द्वार

Magh Purnima 2026 : माघ पूर्णिमा में शुभ योगों का दुर्लभ संयोग…! इस 4 राशियों के लिए खुलेगा सौभाग्य का द्वार

नई दिल्ली, 29 जनवरी। Magh Purnima 2026 : इस साल माघ पूर्णिमा 1 फरवरी 2026, रविवार को मनाई जाएगी। इसे माघी पूर्णिमा भी कहा जाता है। धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से यह तिथि अत्यंत शुभ मानी जाती है। खास बात यह है कि इस दिन कई दुर्लभ और शुभ योगों का संयोग बन रहा है, जिससे माघ पूर्णिमा का महत्व और भी बढ़ गया है।

द्रिक पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन प्रीति योग, आयुष्मान योग, पुष्य नक्षत्र, रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इन योगों को अत्यंत फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इन शुभ योगों के प्रभाव से जीवन की कई बाधाएं दूर होती हैं और सौभाग्य के नए अवसर प्राप्त होते हैं।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दिन का सकारात्मक प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियों के लिए माघ पूर्णिमा विशेष रूप से शुभ फल देने वाली साबित हो सकती है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए माघ पूर्णिमा सफलता और उपलब्धियों का दिन हो सकता है। लंबे समय से की जा रही मेहनत का फल मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी और व्यवसाय में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। किसी नए या शुभ कार्य की शुरुआत के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के जीवन में यह पूर्णिमा सकारात्मक बदलाव ला सकती है। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के संकेत हैं। जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान मिलने की संभावना है। इस दौरान वाणी पर संयम रखना लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को इस समय अपनी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। धन लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। समाज और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी बड़ी डील या अवसर के कारण अचानक आर्थिक लाभ होने की संभावना भी बनी हुई है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए माघ पूर्णिमा नए अवसर लेकर आ सकती है। करियर और कारोबार से जुड़े क्षेत्रों में तरक्की के संकेत हैं। योजनाएं सफल होंगी और निवेश से लाभ हो सकता है, हालांकि किसी भी फैसले से पहले सोच-विचार जरूरी रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी और पारिवारिक व निजी रिश्तों में भी मधुरता बनी रहेगी।

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन स्नान-दान, पूजा-पाठ और शुभ कार्य करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में यह दिन न केवल धार्मिक बल्कि भाग्यवृद्धि के लिहाज से भी खास माना जा रहा है।

पूजा विधि इस प्रकार है

  • प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पवित्र नदी या जलाशय में स्नान करें।
  • स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • घर के मंदिर में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें।
  • भगवान को पीले फूल, अक्षत, तुलसी दल और दीपक अर्पित करें।
  • विष्णु सहस्रनाम या सत्यनारायण कथा का पाठ करें।
  • अंत में भगवान से सुख-समृद्धि और कष्ट निवारण की प्रार्थना करें।

अत्यंत फलदायी है दान

माघ पूर्णिमा पर किया गया दान कई गुना फल देता है। मान्यता है कि माघ पूर्णिमा पर दान करने से पापों से मुक्ति, धन-धान्य में वृद्धि और ग्रह दोषों का शमन होता है।

  • अन्न दान: चावल, गेहूं, दाल
  • वस्त्र दान: गर्म कपड़े, कंबल
  • तिल और गुड़ का दान
  • घी, शक्कर और फल का दान
  • गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराना

About The Author

धर्म