Juvenile Home : फिर टूटी सुरक्षा…! अंबिकापुर बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक फरार…दरवाजा तोड़कर हुए गायब…23 दिन में दूसरी बड़ी घटना

Juvenile Home : फिर टूटी सुरक्षा…! अंबिकापुर बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक फरार…दरवाजा तोड़कर हुए गायब…23 दिन में दूसरी बड़ी घटना

अंबिकापुर, 15 जुलाई। Juvenile Home : सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित गांधीनगर बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर 13 अपचारी बालक फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि देर रात बालकों ने पुराने दरवाजे को तोड़कर भागने की योजना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे परिसर का निरीक्षण कर फरार बालकों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाने के साथ मामले की जांच भी कर रही है।

यह घटना इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है क्योंकि 23 जून को भी इसी बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक फरार हुए थे। लगातार दूसरी बार हुई इस बड़ी सुरक्षा चूक ने संप्रेक्षण गृह की व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बालक किस दिशा में भागे और सुरक्षा में आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई। वहीं प्रशासन से भी पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग उठ रही है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़