Congress Reshuffle: कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: कई राज्यों के प्रभारी बदले; सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ और भूपेश बघेल को असम की कमान देखें List

Congress Reshuffle: कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: कई राज्यों के प्रभारी बदले; सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ और भूपेश बघेल को असम की कमान देखें List

नई दिल्ली, 05 सितंबर। Congress Reshuffle: कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के लिए AICC जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज की नई नियुक्तियां की हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने 5 सितंबर 2026 को जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

सबसे अहम बदलाव छत्तीसगढ़ में हुआ है। पार्टी ने सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ का नया प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम का जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज बनाया गया है।

इन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार-

  • भूपेश बघेल– जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज, असम
  • रणदीप सिंह सुरजेवाला– जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज, गुजरात
  • सचिन पायलट– जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज, पंजाब
  • सुखदेव भगत– इंचार्ज, छत्तीसगढ़
  • डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद– इंचार्ज, महाराष्ट्र
  • पी. वी. मोहन– इंचार्ज, आंध्र प्रदेश

इसके अलावा रणदीप सिंह सुरजेवाला कर्नाटक के जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

इन नेताओं की भूमिका में बदलाव

कांग्रेस ने संगठन से जिम्मेदारी छोड़ने वाले जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज के योगदान की भी सराहना की है। इनमें जितेंद्र सिंह, रमेश चेन्निथला और मणिकम टैगोर शामिल हैं। वहीं मुकुल वासनिक AICC के जनरल सेक्रेटरी के पद पर बने रहेंगे।

छत्तीसगढ़ पर खास नजर

छत्तीसगढ़ में सुखदेव भगत को प्रभारी बनाए जाने को राज्य कांग्रेस संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी के बाद प्रदेश संगठन में उनकी भूमिका पर राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़