छत्तीसगढ

50 लाख की हुक्का संबंधित सामग्री का जखीरा बरामद, मुखबिर की सूचना पर पॉइंटर भेजकर किया गिरफ्तार

रायपुर, 10 नवबंर। गृह विभाग के समीक्षा बैठक में मिले निर्देश के बाद हुक्का बार पर सख्ती से शिंकजा कसा जा रहा है। इसी मंशा से बीते कल पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को इस ओर सख्त कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिया था।

मीटिंग समाप्त होते ही सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत स्थित राजीव नगर में एक व्यक्ति अपने मकान के पास हुक्का पिलाने के साथ ही हुक्का से संबंधित सामग्रियों की बिक्री भी कर रहा है। बस फिर क्या, पुलिस की टीम सक्रिय हुई और रेड मारकर हुक्का बार से सम्बन्धी साज़ो सामान का जखीरा जप्त किया। आरोपी को कोटपा अधिनियम 2003 के तहत् अरेस्ट कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

रंगे हाथ पकड़ने को मिला था निर्देश

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी सायबर सेल एवं थाना प्रभारी खम्हारडीह को आरोपी को हुक्का पिलाते व सामग्रियों के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर सायबर सेल एवं थाना खम्हारडीह की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर के बताये स्थान पर एक व्यक्ति को लोगों को हुक्का पिलाने की तैयारी कर रहा है, सही पाया।

प्वाइंटर ने किया टेस्ट पर्चेस

पुलिस टीम द्वारा अपना प्वाइंटर भेजा। हुक्का से संबंधित सामग्री का टेस्ट पर्चेस भी कराया गया, टेस्ट पर्चेस के दौरान उक्त व्यक्ति ने हुक्का से संबंधित सामग्री की बिक्री करते हुए पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों ने व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम अशोक मंधानी निवासी राजीव नगर खम्हारडीह का होना बताया।

घर को बना रखा था हुक्काबार

कड़ाई से पूछताछ करने पर अशोक मंधानी ने अपने घर से ही हुक्का से संबंधित सामग्रियों को रखना व बिक्री करना बताया। पुलिस ने मकान के अंदर जब गया तो पाया कि 3 अलग-अलग कमरों में लाखों रूपये कीमत की हुक्का से संबंधित सामग्रियों का विशाल भण्डारण था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लोगों की मांग पर हुक्का सप्लाई करते है।

ये सामान हुए बरामद

आरोपी अशोक मंधानी के कब्जे से विभिन्न प्रकार के कुल 3,000 पैकिंग हुक्का पार्टस, 1,100 नग पाईप, 1,000 नग चिलम पाईप, 1 क्विंटल 50 किलोग्राम विभिन्न हुक्का फ्लेवर्स तथा अन्य सामग्री कीमती लगभग 50,00,000/- रूपये जप्त किया।
आरोपी अशोक मंधानी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में धारा 4/21, 6/24 सिगरेट व तम्बाकू उत्पाद विमापन का प्रतिषेध व व्यापार तथा वाणिज्य उत्पाद का वितरण विनियमन कोटपा अधिनियम 2003 के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही आरोपी के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही किया गया। आरोपी से जप्त हुक्का से संबंधित सामग्रियों की मात्रा अधिक होने के कारण हुक्का सामग्रियों को आरोपी के तीनों कमरों को सील किया गया है।

आरोपी को पकड़ने इन अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यवाही में निरीक्षक गिरीश तिवारी प्रभारी सायबर सेल, निरीक्षक मंजूलता राठौर थाना प्रभारी खम्हारडीह, सायबर सेल से प्र.आर. सरफराज चिश्ती, आर. कृपासिंधु पटेल, प्रमोद बेहरा, राजिक खान तथा थाना खम्हारडीह से सउनि रमेश यादव एवं आर. सचिन पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

आपको बताते चले कि पुलिस विभाग विगत दिनों से हुक्का बार की निरंतर चेकिंग कर रहे हैं। जिससे हुक्का बार मालकों ने चोरी छिपे हुक्का पिलाने का काम करते पाया गया। शासन के मंशानुसार आला अधिकारियों को पूर्ण रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button