छत्तीसगढ

नक्सली क्षेत्रों में घर वापसी अभियान का आ रहा सार्थक परिणाम: गृह मंत्री

रायपुर, 17 मार्च। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि नक्सली क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे घर वापसी अभियान का सार्थक परिणाम आ रहा है। अभियान से प्रेरित होकर अधिकांश नक्सली मूल धारा में लौट रहे हैं। मंत्री श्री साहू आज दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान सीआरपीएफ केम्प में जवानों से चर्चा की और उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जवानों ने बताया कि केम्प में सभी सुविधाएं व्यवस्थित रूप से मिल रही है। यहां मनोरंजन आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध है। मंत्री श्री साहू ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा कर निर्माणाधीन सड़कों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यो में गति लाते हुए समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित जिला और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button