छत्तीसगढ

सेवा दिवस के रूप में मनाया डॉ. रेणु जोगी का जन्मदिन, प्रदीप साहू के नेतृत्व में अंबेडकर अस्पताल में बांटे फल

रायपुर, 30 अक्टूबर। अजीत जोगी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता राजधानी स्थित काली माता मंदिर पहुंच पूजा अर्चना कर श्रीमती रेणु जोगी की उत्तम स्वास्थय एव दीर्घायु होने की कामना करते हुवे पूजा पाठ किया साथी साथ प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पहुंच मरीजों को फल वितरण कर मरीजों को भी दीर्घायु एवं स्वास्थय होने की भगवान से कामना की

अजीत जोगी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय देवगन ने बताया जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कोटा के वरिष्ठ विधायिका श्रीमती रेणु जोगी जी का जन्म दिवस आज पूरे हर्षोल्लास के साथ हम सब लोग सेवा दिवस के रूप में बना रहे हैं और पूरे प्रदेश भर में सभी युवा साथी अनाथ आश्रम अस्पताल ए मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर एवं मरीजों के लिए फल वितरण कर सेवा भाव से काम कर रहे हैं और इसी सेवा भाव में आज सेवा दिवस के रुप में पूरे प्रदेश भर में वरिष्ट विधायिका श्रीमती रेणु जोगी जी का जन्म दिवस मनाया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप साहू,जिलाध्यक्ष अजय देवांगन, विवेक बंजारे, राजा राज बंजारे, नावेद कुरैशी, रिंकू वर्मा,कुणाल वर्मा, लकी वर्मा, डेमन धीवर, सन्नी तिवारी, चेतन मडी अडिल, जयदास मानिकपुरी, ललित बांधे, पुनीत साहू, एवं समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button