स्वास्थ्य

Sucessfull Operation : सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का हुआ सफलतापूर्वक आपरेशन

रायपुर, 08 जून 2023/ Sucessfull Operation : सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का हुआ सफलतापूर्वक आपरेशन श्री बालाजी हॉस्पिटल में किया गया बाइपोलर मॉड्यूलर हेमीआर्थोप्लास्टी आपरेशन रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नन्दकुमार बघेल की तबियत अचानक खराब होने के कारण उन्हें राजधानी के मोवा स्थित श्री बालाजी सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। जानकारी अनुसार रात १२ बजे वह निवास पर गिर गये थे, जिससे उनके बांए पैर की हड्डी (नेक ऑफ फीमर बोन) फैक्चर हो गई। जिसके कारण सुबह 7 बजे उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। जहां मेडिसिन, अर्थो, न्यूरो सर्जरी, के डाक्टरों की टीम ने पाया की लेफट फीमर बॉन फैक्चर है। जिसकी सर्जरी करने की सलाह दी गई। जांच के बाद आज दिनंाक 08.06.2023 को ऑर्थोपेडिक डाक्टरों की टीम डॉ. ल्यूनिक यदू, डॉ रमिश पठान, डॉ अमीन कुरैशी, ऐनेस्थेटिक टीम डॉ. सुनील कामरा, डॉ रीमा वाधवा, डॉ मनीष नाग, वहीं क्रिटिकल केयर की टीम डॉ प्रफुल्ल अग्निहोत्री, डॉ सोनल वाजपाई, की निगरानी में बाइपोलर मॉड्यूलर हेमीआर्थोप्लास्टी का सफलतापूर्वक आपरेशन किया गया।

डॉक्टरों की टीम तकरीबन 3 घंटे तक लगी रही जिसके बाद यह आपरेशन सफल हुआ। हॉस्पिटल में अभी नन्द्रकुमार बघेल वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।———————————————————– श्रीबालाजी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के चेयरमेन डॉ. देवेंन्द्र नायक ने बताया कि श्री नंदकुमार बघेल का बाइपोलर मॉड्यूलर हेमीआर्थोप्लास्टी आपरेशन सफलतापूर्वक किया जा चुका है। अभी 48 घंटे तक उन्हें वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। उम्र और उनकी बीमारी को देखते हुए यह आपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण रहा, जिसमें हमें सफलता मिली है। उनके हालत में काफी सुधार है। इस बीच स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हॉस्पिटल पहुंचकर अपने पिता से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। आपरेशन के बाद अभी उन्हें वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। जल्ह ही वह पूर्ण रुप से स्वस्थ होंगे।———————————————————वहीं हॉस्पिटल सुपरिंटेंडेंट एमडी मेडिसिन डॉ. दीपक जयसवाल ने बताया कि पिछले चार साल से वह श्री नन्दकुमार बघेल का इलाज कर रहे हैं। सुगर की बीमारी और उनकी उम्र को देखते हुए आपरेशन काफी क्रिटिकल था, लेकिन डॉक्टरों की टीम ने इस आपरेशन को करने में सफलता हासिल की। वह जल्द ही पूर्ण रुप से स्वस्थ होंगे। अभी श्री नन्दकुमार बघेल को गहन चिकित्सा में रखकर इलाज और मानिटरिंग किया जा रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button