छत्तीसगढ

LIC के 3 अधिकारियों को हुई सक्षम कारावास

रायपुर। जीवन बीमा में मृत्यु दावे के लिए लाखों की राशि को करोड़ों में बढ़ाकर धोखाधड़ी करने के आरोप में 3 LIC विकास अधिकारी (DO) को सजा सुनाई गई। ये सजा CBI के स्पेशल कोर्ट दे दी।

जानकारी के अनुसार घटना भाटापारा का है। ‘जिंदगी के साथ और जिंदगी के बाद भी’ यह स्लोगन बेशक आम जनता का विश्वास LIC पर मजबूत किया हो लेकिन इसे और मजबूती देने में DO और एजेंट की भूमिका को भी कमतर नहीं माना जा सकता है। करोड़ों लोग LIC पर भरोसा करते है जिसका माध्यम DO और एजेंट ही होता है। विपरीत परिस्थितियों में ये एजेंट ही दावे कर क्लाइंट को रकम दिलाता है, लेकिन वहीं एजेंट ही अगर विश्वासघात करे तो आम जनता किस पर यक़ीन रखे, यह कहना बहुत मुश्किल हो जाता है। दरअसल, घटना 2014 का है, जहां 3 LIC डेवलपमेंट अधिकारियों ने मिलकर क्लाइंट के साथ धोखाधड़ी की। इन पर आरोप है कि ये अधिकार व एजेंट मिलकर मृत्यु दावे के माध्यम से 2 लाख के मृत्यु दावे को बढ़ाकर 1 करोड़ 6 लाख 10 हजार 560 रुपयों की है। 2014 से CBI ने मामला दर्ज किया था जिसकी सुनवाई में धोखाधड़ी के आरोप में 3 को सजा सुनाई गई।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button