जनसंपर्क मध्यप्रदेश

Chandrayaan-3 : मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो को दी बधाई

भोपाल, 14 जुलाई। Chandrayaan-3 : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्रप्रदेश के हरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो की समस्त टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि “भारत दुनिया की चौथी अंतरिक्ष महाशक्ति बनने की ओर है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नित नए कीर्तिमान गढ़ रहे हमारे इस नए मिशन पर दुनियाभर की नजर है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि देश के वैज्ञानिकों की मेहनत सार्थक होगी, लैंडर सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतरेगा और भारत के इस कीर्तिमान से चांद के विज्ञान को सारी दुनिया जानेगी।”

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button