छत्तीसगढ

अर्जुन मुंडा के आवास पर तीरंदाजी संघ के नए सदस्यों के साथ हुई पहली बैठक

रायपुर। भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा के निवास पर नए सदस्यों के साथ पहली बैठक 22 मार्च को आयोजित की गई। इस बैठक में कई अहम मुद्दों को लेकर मंथन हुआ।

कैबिनेट मंत्री व भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा के निवास पर आयोजित इस बैठक में सबसे पहले सभी नए सदस्यों को अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। दोपहर भोजन के बाद चर्चा का मुद्दा था इस वर्ष होने वाले आर्चरी सबजूनियर व सीनियर का राष्ट्रीय स्पर्धाओं का। बैठक में इस पर चर्चा की गई एवं पखवाड़े के भीतर मेंचारो टूर्नामेंट का डिटेल्स को प्रत्येक राज्यों को सूचना देने की बात रखी।
इस दौरान अर्जुन मुंडा ने तीरदांजी को विश्व पटल पर कैसे आगे बढ़ाया जाए, आने वाले 2020 ओलम्पिक में भारत को तीरंदाजी में ज्यादा से ज्यादा मेडल मिल सके, इस पर भी गम्भीर मंथन हुआ। उन्होंने कहा कि देशभर के 700 जिले से अंतर जिला टूनामेंट जिसमे करीबन 12 से 14 हजार तीरंदाज भाग लेंगे, ऐसे कार्यक्रम रांची में इस वर्ष नवम्बर-दिसंबर में कराने की चर्चा की। उन्होंने कहा कि, अपने विभाग की तरफ से देश के जितने भी एकलव्य स्कूल है, उसमें तीरंदाजी शुरू करने की कार्ययोजना बनाने की भी जानकारी दी गई। बैठक में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के लीग मैच कराने पर विचार किया गया और अंत में राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक समाप्त हुई।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button