Big Changes : GST कट के बाद कंपनी का बड़ा ऐलान…! नई दरों के साथ उत्पादों की List यहां देखें

Big Changes : GST कट के बाद कंपनी का बड़ा ऐलान…! नई दरों के साथ उत्पादों की List यहां देखें

नई दिल्‍ली, 13 सितंबर। Big Changes : यह खबर उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है। दरअसल, GST रेट में कटौती का सीधा फायदा अब ग्राहकों को मिलने लगा है। पहले ऑटो कंपनियों ने अपने वाहनों के दाम घटाए थे और अब FMCG (Fast-Moving Consumer Goods) कंपनियां भी इस राह पर चल पड़ी हैं। देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनियों में शामिल हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने अपने कई लोकप्रिय उत्पादों के दाम घटा दिए हैं।

क्या है खबर?

केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में कई उपभोक्ता वस्तुओं पर GST दरें घटा दी गई हैं। HUL ने घोषणा की है कि GST में इस कटौती का लाभ ग्राहकों को 22 सितंबर से मिलेगा। कंपनी ने अपने विज्ञापन में नए रेट्स के साथ उत्पादों की एक लिस्ट जारी की है।

उत्पादों पर दाम कटौती की सूची

उत्पाद (Product)पुराने दाम (Previous MRP)नए दाम (Revised MRP)कटौती राशिलगभग प्रतिशत कटौती
डव हेयर फॉल रेस्क्यू शैम्पू (340 मिली)₹ 490₹ 435₹ 55~ 11.2%
क्लिनिक प्लस स्ट्रॉन्ग एंड लॉन्ग शैम्पू (355 मिली)₹ 393₹ 340₹ 53~ 13.5%
सनसिल्क ब्लैक शाइन शैम्पू (350 मिली)₹ 430₹ 370₹ 60~ 14.0%
डव सीरम बार (75 ग्राम)₹ 45₹ 40₹ 5~ 11.1%
लाइफबॉय साबुन (75 ग्राम× 4)₹ 68₹ 60₹ 8~ 11.8%
लक्स रेडिएंट ग्लो साबुन (75 ग्राम × 4)₹ 96₹ 85₹ 11~ 11.5%
क्लोजअप टूथपेस्ट (150 ग्राम)₹ 145₹ 129₹ 16~ 11.0%
लक्मे 9 टू 5 पीएम कॉम्पैक्ट (9 ग्राम)₹ 675₹ 599₹ 76~ 11.3%
किसान केचप (850 ग्राम)₹ 100₹ 93₹ 7~ 7.0%
हॉर्लिक्स चॉकलेट (200 ग्राम)₹ 130₹ 110₹ 20~ 15.4%
हॉर्लिक्स विमेन प्लस (400 ग्राम)₹ 320₹ 284₹ 36~ 11.25%
ब्रू कॉफ़ी (75 ग्राम)₹ 300₹ 270₹ 30~ 10.0%
नॉर टमाटर सूप (67 ग्राम)₹ 65₹ 55₹ 10~ 15.4%
हेलमैन्स रियल मेयोनेज़ (250 ग्राम)₹ 99₹ 90₹ 9~ 9.1%
किसान जैम (200 ग्राम)₹ 90₹ 80₹ 10~ 11.1%
बूस्ट (200 ग्राम)₹ 124₹ 110₹ 14~ 11.3%

कब तक बाजार में नए स्टॉक्स

HUL ने यह भी बताया है कि नए रेट्स के साथ पैक किए गए प्रोडक्ट्स जल्दी ही देशभर के रिटेल मार्केट्स में उपलब्ध होंगे, ताकि ग्राहक इसका लाभ उठा सकें। ये कटौती GST दर घटने (18% से 5%) के बाद हो रही है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़