Congress Ghar Wapsi: कांग्रेस में बड़ी घर वापसी: आनंद कुकरेजा सहित 20 निष्कासित नेताओं की वापसी, तेलीबांधा में जश्न का माहौल; आदेश जारी

Congress Ghar Wapsi: कांग्रेस में बड़ी घर वापसी: आनंद कुकरेजा सहित 20 निष्कासित नेताओं की वापसी, तेलीबांधा में जश्न का माहौल; आदेश जारी

रायपुर, 20 सितंबर। Congress Ghar Wapsi: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासन संबंधी बैठक में लिए गए निर्णय के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों के निष्कासित कांग्रेसजनों को बड़ी राहत दी है। 18 सितंबर 2026 को हुई प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार संबंधित कांग्रेसजनों का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।

जारी आदेश में रायपुर, गरियाबंद, कोंडागांव और राजनांदगांव सहित विभिन्न जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं। इनमें आनंद कुकरेजा का नाम भी शामिल है।

आदेश जारी होने के बाद तेलीबांधा क्षेत्र में समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन में वापसी और सुलह की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निष्कासन रद्द करने का निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़