Guru Khushwant Saheb Brother joins Congress: छत्तीसगढ़ की सियासत में बड़ा ट्विस्ट! मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बड़े भाई ढालदास ने थामा कांग्रेस का हाथ; भूपेश बघेल ने दिलाया पार्टी में प्रवेश

Guru Khushwant Saheb Brother joins Congress: छत्तीसगढ़ की सियासत में बड़ा ट्विस्ट! मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बड़े भाई ढालदास ने थामा कांग्रेस का हाथ; भूपेश बघेल ने दिलाया पार्टी में प्रवेश

रायपुर, 11 सितंबर। Guru Khushwant Saheb Brother joins Congress: छत्तीसगढ़ की राजनीति से शुक्रवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। सरकार में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बड़े भाई ढालदास साहेब ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उनके कांग्रेस प्रवेश की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास पर आयोजित तीजा-पोरा कार्यक्रम के दौरान की।

भूपेश बघेल ने ढालदास साहेब के कांग्रेस में शामिल होने पर उनका स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। इस दौरान राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

तीजा-पोरा कार्यक्रम में हुआ कांग्रेस प्रवेश

जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर शुक्रवार को तीजा-पोरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम के दौरान ढालदास साहेब के कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की गई। ढालदास साहेब के कांग्रेस प्रवेश को छत्तीसगढ़ की सियासत में महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है। खास बात यह है कि वे भाजपा सरकार में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बड़े भाई हैं।

राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे

मंत्री के परिवार से जुड़े सदस्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद इस घटनाक्रम के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। हालांकि, ढालदास साहेब के कांग्रेस में शामिल होने के पीछे उनकी राजनीतिक भूमिका और आगे की रणनीति को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़