Police Raid on Spa Centre: ब्रेकिंग रायपुर के इस स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी रेड! युवतियों से देह व्यापार कराने का आरोप; संचालक-मैनेजर पर पीटा एक्ट में केस, बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामान मिला

Police Raid on Spa Centre: ब्रेकिंग रायपुर के इस स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी रेड! युवतियों से देह व्यापार कराने का आरोप; संचालक-मैनेजर पर पीटा एक्ट में केस, बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामान मिला

रायपुर, 11 सितंबर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने स्पा सेंटर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में पुलिस ने रेड की कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान स्पा सेंटर से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। पुलिस जांच में सामने आया कि स्पा सेंटर के संचालक हरविंदर सिंह ग्रोवर, निवासी टिकरापारा और मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा, निवासी भिलाई-3 पर अन्य राज्यों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराने का आरोप है।

युवतियों ने पूछताछ में लगाए गंभीर आरोप

पुलिस को देवेंद्र नगर के एक स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार रैकेट के बारे में जानकारी मिली थी। सेंट्रल ज़ोन के DCP तारकेश्वर पटेल ने इस मामले को गंभीरता से लिया और ACP को जांच करके कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 10 सितंबर को सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन और देवेंद्र नगर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने ‘इश्वा लक्ज़री स्पा’ पर छापा मारा। जांच के दौरान, देवेंद्र नगर इलाके में स्थित इस स्पा में आपत्तिजनक सामान मिला। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि स्पा चलाने वाला हरविंदर सिंह ग्रोवर और मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा, ग्राहकों की मांग पर दूसरे राज्यों से युवतियों को बुलाते थे। ये दोनों युवतियों को नौकरी का झांसा देकर बुलाते थे और फिर उन्हें देह व्यापार के लिए मजबूर करते थे।

पुलिस के अनुसार, स्पा सेंटर में काम करने वाली युवतियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान युवतियों ने संचालक और मैनेजर पर उनसे जबरन देह व्यापार कराने का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक और मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की।

पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना देवेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 152/2026 दर्ज किया गया है। मामले में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 की धारा 4, 5 और 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र रायपुर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र और सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन के निर्देशन में एसीपी स्नेहिल साहू के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन एवं थाना देवेंद्र नगर की टीम द्वारा 10 सितंबर 2026 को की गई। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

About The Author

छत्तीसगढ