Private Hospital : इंसानियत का ऐसा पतन…! हॉस्पिटल के बेड पर पड़ी महिला की लाश से स्टाफ ने चुरा ली ज्वेलरी…यकीन न हो तो यहां देखें Video

Private Hospital : इंसानियत का ऐसा पतन…! हॉस्पिटल के बेड पर पड़ी महिला की लाश से स्टाफ ने चुरा ली ज्वेलरी…यकीन न हो तो यहां देखें Video

नई दिल्ली, 02 दिसंबर। Private Hospital : राजधानी दिल्ली में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां इलाज के दौरान एक महिला मरीज की मौत हो गई और उसके बाद अस्पताल के अंदर ही उसके शव से गहने चोरी कर लिए गए। यह चौंकाने वाला मामला कृष्णा नगर स्थित गोयल हॉस्पिटल का है। चोरी की घटना अस्पताल के CCTV कैमरे में कैद हुई, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

गोयल हॉस्पिटल में बड़ा खुलासा

परिवार के मुताबिक, सुबह करीब 5 बजे गंभीर हालत में एक बुजुर्ग महिला को गोयल हॉस्पिटल लाया गया, जहां उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। परिजनों का कहना है कि शुरुआती इलाज के दौरान महिला के पास मौजूद सोने के गहने सुरक्षित थे।

लेकिन सुबह करीब 5:45 बजे उनकी हालत को ‘क्रिटिकल’ बताते हुए उन्हें GTB अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। जब परिवार ने शव को देखा तो उन्होंने पाया कि महिला के कानों के टॉप्स और गले की चेन गायब थी।

परिजनों ने चोरी के आरोप अस्पताल स्टाफ पर लगाए। उनका कहना है कि अस्पताल ने गहनों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, न ही संतोषजनक जवाब। जब परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तो आरोप है कि पुलिस ने भी लापरवाही दिखाते हुए मामला दर्ज करने में रुचि नहीं दिखाई।

CCTV फुटेज में पकड़ाई अस्पताल कर्मी,

परिवार ने मांग की कि अस्पताल के CCTV फुटेज की जांच की जाए। फुटेज में एक महिला स्टाफ मृतका के गहने निकालते हुए स्पष्ट दिखाई दी। इसके बाद वीडियो वायरल होने लगा। अब, परिवार की शिकायत और वीडियो के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि गहने चोरी करने वाली महिला स्टाफ को तुरंत टर्मिनेट कर दिया गया है। घटना के बाद अस्पताल और पुलिस दोनों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

About The Author

जुर्म