Shanti Sarovar Retreat Centre : ब्रह्माकुमारी कमला दीदी को करेंगे स्मरण…! रविवार को रिट्रीट सेंटर में भव्य कार्यक्रम…इंदौर जोन के वरिष्ठ सेवाधारी पहुंचेंगे रायपुर

Shanti Sarovar Retreat Centre : ब्रह्माकुमारी कमला दीदी को करेंगे स्मरण…! रविवार को रिट्रीट सेंटर में भव्य कार्यक्रम…इंदौर जोन के वरिष्ठ सेवाधारी पहुंचेंगे रायपुर

रायपुर, 06 दिसंबर। Shanti Sarovar Retreat Centre : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्व क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार सुबह 9 बजे से विधानसभा रोड स्थित शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में स्मरणांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में इंदौर जोन के वरिष्ठ भाई-बहनों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की मुख्य रूपरेखा

इस अवसर पर पहले माउण्ट आबू से प्राप्त ईश्वरीय महावाक्य सुनाया जाएगा। फिर कमला दीदी के निमित्त परमात्मा को भोग स्वीकार कराने के बाद प्राप्त सन्देश पढक़र सुनाया जाएगा। पश्चात इस जोन की प्रमुख बहनें अपना संस्मरण सुनाएंगे। उसके बाद नगर के बाल कलाकारों द्वारा कमला दीदी के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका पेश की जाएगी। अन्त में सभी के लिए ब्रह्मा भोजन रखा गया है।  
उल्लेखनीय है कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की सेवाओं को छत्तीसगढ़ में विस्तारित करने में कमला दीदी की प्रमुख भूमिका रही थी।

माउण्ट आबू के बाहर ब्रह्माकुमारी संस्थान का पहले रिट्रीट सेन्टर के रूप में शान्ति सरोवर का निर्माण भी उन्होंने कराया। वह इन्दौर जोन की क्षेत्रीय निदेशिका के अलावा ब्रह्माकुमारीज एजुकेशनल सोसायटी एवं राजयोगा एजुकेशन एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन की गवर्निंग बोर्ड की सदस्या होने के साथ ही सुरक्षा सेवा प्रभाग की नेशनल कोआर्डिनेटर भी थीं। साथ ही इस संस्थान की बस्तर अंचल में ब्रह्माकुमारीज द्वारा संचालित आदिवासी उत्थान परियोजना की भी वह निदेशिका थीं।

कमला दीदी का योगदान

कमला दीदी ने छत्तीसगढ़ में ब्रह्माकुमारीज (Shanti Sarovar Retreat Centre) की सेवाओं को विस्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। माउंट आबू के बाहर बने पहले रिट्रीट सेंटर शांति सरोवर का निर्माण भी उनके नेतृत्व में हुआ। वे इंदौर जोन की क्षेत्रीय निदेशिका होने के साथ, ब्रह्माकुमारीज एजुकेशनल सोसायटी, राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की गवर्निंग बोर्ड सदस्य, सुरक्षा सेवा प्रभाग की राष्ट्रीय समन्वयक तथा बस्तर अंचल की आदिवासी उत्थान परियोजना की निदेशिका भी रहीं। उनके आध्यात्मिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान को याद करते हुए आज हजारों अनुयायी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

About The Author

धर्म