Murder in Love Affair : कांकेर में सनसनीखेज मामला…! प्यार का हुआ ऐसा अंत…झाड़ियों में मिला गर्लफ्रेंड का कंकाल…गला घोंटकर निर्मम हत्या…सुलझी मर्डर मिस्ट्री बॉयफ्रेंड गिरफ्तार…यहां देखें Video

Murder in Love Affair : कांकेर में सनसनीखेज मामला…! प्यार का हुआ ऐसा अंत…झाड़ियों में मिला गर्लफ्रेंड का कंकाल…गला घोंटकर निर्मम हत्या…सुलझी मर्डर मिस्ट्री बॉयफ्रेंड गिरफ्तार…यहां देखें Video

कांकेर/पखांजूर, 01 फरवरी। Murder in Love Affair : कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग के चलते की गई इस निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में युवती के बॉयफ्रेंड सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग आरोपी को बाल न्याय बोर्ड भेजा गया है।

यह मामला ग्राम बडेकापसी का है, जहां रनोबाई उसेंडी के खेत के पास झाड़ियों में युवती संगीता उसेंडी (22 वर्ष) का कंकाल मिला था। कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।

शादी के विवाद में गला घोंटकर हत्या

पुलिस जांच में सामने आया कि संगीता की हत्या उसके प्रेमी दिनेश दुग्गा ने अपने साथी समनदीप पन्ना और एक नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर की थी। पुलिस के अनुसार, 16 नवंबर 2025 की रात आरोपियों ने संगीता को मिलने के बहाने खेत में बुलाया। वहां शादी को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया गया और सबूत मिटाने के लिए संगीता का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड, तकनीकी साक्ष्य और परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर रीक्रिएशन (घटना का पुनर्निर्माण) भी कराया। मुख्य आरोपी दिनेश दुग्गा और समनदीप पन्ना को न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि नाबालिग आरोपी को बाल न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस जघन्य हत्याकांड के खुलासे के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

About The Author

छत्तीसगढ जुर्म