CG Transfer Order: मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 162 कर्मचारियों की नई पदस्थापना, 87 ASO की सूची जारी; यहां देखें

CG Transfer Order: मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 162 कर्मचारियों की नई पदस्थापना, 87 ASO की सूची जारी; यहां देखें

रायपुर, 13 अक्टूबर। CG Transfer Order: छत्तीसगढ़ मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने सचिवालय सेवा के 162 कर्मचारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों में सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO), कनिष्ठ सचिवालय सहायक (JSA) और वरिष्ठ सचिवालय सहायक (SSA) के नाम शामिल हैं।

तीनों सूचियों के अनुसार, कुल 162 कर्मचारियों में 87 सहायक अनुभाग अधिकारी, 53 कनिष्ठ सचिवालय सहायक और 22 वरिष्ठ सचिवालय सहायक शामिल हैं। सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नए विभागों में पदस्थ किया गया है।

गृह, वित्त और स्कूल शिक्षा समेत कई विभागों में बदली पदस्थापना

इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत गृह विभाग, वित्त विभाग, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग और मुख्यमंत्री सचिवालय समेत कई विभागों में कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है। कुछ कर्मचारियों को सामान्य प्रशासन विभाग के विभिन्न कक्षों और शाखाओं में भेजा गया है, जबकि कुछ को एक विभाग से दूसरे विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है।

87 सहायक अनुभाग अधिकारियों की सूची

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में 87 सहायक अनुभाग अधिकारियों (ASO) की नई पदस्थापना शामिल है। संबंधित कर्मचारियों के नाम और उन्हें आवंटित नए विभागों की जानकारी पदस्थापना आदेश की सूची में देखी जा सकती है।

मंत्रालय में हुए इस फेरबदल से सचिवालय सेवा के कर्मचारियों की विभागवार पदस्थापना में बदलाव हुआ है। कर्मचारियों को आदेश के अनुसार नए विभागों में कार्यभार ग्रहण करना होगा।

53 कनिष्ठ सचिवालय सहायकों की लिस्ट

22 वरिष्ठ सचिवालय सहायकों की लिस्ट

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़