BJP Leader Attack : बेमेतरा में सनसनीखेज वारदात…! भाजपा नेता पर ब्लेड से जानलेवा हमला…आरोपी फरार

BJP Leader Attack : बेमेतरा में सनसनीखेज वारदात…! भाजपा नेता पर ब्लेड से जानलेवा हमला…आरोपी फरार

बेमेतरा, 09 फरवरी। BJP Leader Attack : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के खम्हारिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरगा में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। भाजपा नेता एवं ग्राम के पूर्व सरपंच नोहर साहू पर अज्ञात युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में साहू के गले पर ब्लेड से वार किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल नोहर साहू को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनके गले पर गहरा और गंभीर घाव है, फिलहाल उनका इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नोहर साहू गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान देर रात गांव के ही एक युवक ने अचानक उन पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

वर्तमान सरपंच का पुत्र पर आरोप

ग्रामीणों के मुताबिक, हमला करने वाला युवक गांव के वर्तमान सरपंच का पुत्र बताया जा रहा है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है। खम्हारिया थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

About The Author

छत्तीसगढ