नई दिल्ली/रायपुर, 15 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक गलियारे से बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने छत्तीसगढ़ कैडर के राज्य प्रशासनिक सेवा (SCS) के तीन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में नियुक्त किए जाने का आधिकारिक आदेश जारी किया है। ये नियुक्तियां वर्ष 2025 की रिक्तियों के तहत की गई हैं।
2025 की रिक्तियों के आधार पर नियुक्ति
जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों की नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 के नियम 8(1), IAS (नियुक्ति द्वारा पदोन्नति) विनियम, 1955 के नियम 9(1) और IAS (प्रोबेशन) नियम, 1954 के नियम 3 के तहत की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार के साथ परामर्श के बाद तैयार चयन सूची में 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 के बीच उत्पन्न रिक्तियों को आधार बनाया गया है।
प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को IAS में नियुक्ति
राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति अधिकारियों के करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जाती है। केंद्र सरकार के इस आदेश के बाद छत्तीसगढ़ के तीन अधिकारियों की IAS में नियुक्ति की प्रक्रिया को आधिकारिक रूप दिया गया है।


