Murder of Girlfriend : गर्लफ्रेंड को मारा…फिर मरी हुई गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स किया…युवती की बिना कपड़ों की लाश फ्लैट में मिली…निर्मम हत्या ने पूरे शहर को झकझोरा…अब यहां आरोपी का बयान भी सुनिए…बैक टू बैक VIDEO

Murder of Girlfriend : गर्लफ्रेंड को मारा…फिर मरी हुई गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स किया…युवती की बिना कपड़ों की लाश फ्लैट में मिली…निर्मम हत्या ने पूरे शहर को झकझोरा…अब यहां आरोपी का बयान भी सुनिए…बैक टू बैक VIDEO

इंदौर, 19 फरवरी। Murder of Girlfriend : इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में हुई युवती की निर्मम हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद जहां एक तरफ पीड़ित परिवार गहरे सदमे और दर्द में है, वहीं दूसरी तरफ आरोपी का रवैया लोगों के गुस्से को और भड़का रहा है।

आरोपी पियूष धामनोतिया को जब पुलिस मीडिया के सामने लेकर आई तो उसका व्यवहार चौंकाने वाला था। चेहरे पर शिकन नहीं, बातों में कोई पछतावा नहीं, बल्कि बेपरवाही साफ झलक रही थी। यही तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

परिवार का दर्द, समाज का आक्रोश

पीड़ित युवती के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि उनकी बेटी के साथ न सिर्फ अन्याय हुआ है, बल्कि इंसानियत को भी शर्मसार किया गया है। परिवार ने आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सबूतों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और केस को मजबूत बनाया जा रहा है ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

महिला की बिना कपड़ों की लाश फ्लैट से मिली

यहां बता दें कि, इंदौर के द्वारकापुरी थाना इलाके में एक युवती की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। चार दिन बाद, महिला की बिना कपड़ों की लाश अंकल गली के एक फ्लैट से मिली। घटनास्थल से बदबू आ रही थी, जिससे वहां रहने वालों ने पुलिस को खबर दी। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। महिला के बॉयफ्रेंड पीयूष धमनोदिया को हत्या के आरोप में मुंबई से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने तब से कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

DCP कृष्णा लालचंदानी के मुताबिक, पुलिस जांच में पता चला कि जिस फ्लैट में मृतका की बॉडी मिली थी, वह उसके बॉयफ्रेंड पीयूष धमनोदिया ने किराए पर लिया था, जो उसका क्लासमेट था। पुलिस ने आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका के साथ उसका लंबे समय से रिलेशनशिप था। हालांकि, उनके परिवारों ने शादी करने से मना करने की वजह से लगातार झगड़े होते थे। मृतका का किसी दूसरे आदमी के साथ भी रिलेशनशिप था।

लड़की का गला घोंटकर हत्या

घटना वाले दिन दोनों झगड़ा सुलझाने के लिए फ्लैट पर पहुंचे थे। शुरू में उनके बीच फिजिकल रिलेशन बने, लेकिन बाद में शादी की बात पर झगड़ा हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर पीयूष ने लड़की का गला घोंटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने लड़की को रस्सी से बांधा, फिर बीयर लाकर पी, जिसके बाद उसने अपनी मरी हुई गर्लफ्रेंड के साथ फिर से सेक्स किया। घटना के बाद वह कुछ देर तक लाश के पास रहा और फिर फ्लैट लॉक करके भाग गया। उसने दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन के समय का वीडियो भी बनाया और कॉलेज ग्रुप पर शेयर कर दिया।

DCP कृष्णा लालचंदानी ने बताया कि मर्डर करने के बाद आरोपी इंदौर से पनवेल, महाराष्ट्र भाग गया, जहां उसने एक होटल में रात बिताई। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने बॉम्बे के नालासोपारा में एक खुले मैदान में अपनी गर्लफ्रेंड की आत्मा से बात करने के लिए तांत्रिक रस्मों का सहारा लिया। उसने उसकी फोटो, सिंदूर, एक दुपट्टा और पूजा का दूसरा सामान अपने सामने रखा और ऑनलाइन सीखी तांत्रिक रस्मों के ज़रिए आत्मा से बात करने की कोशिश की।

फिर वह मुंबई पहुंचा और पूरी रात लोकल ट्रेनों में सफर किया। इस दौरान, वह पीड़िता का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गया, जिसे बाद में उसने महाराष्ट्र में नष्ट किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को शक था कि महिला मोबाइल ऐप के ज़रिए दूसरे आदमियों से बात कर रही थी। इसी इनसिक्योरिटी और शक की वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे, जो आखिर में इस घिनौने मर्डर में बदल गए।

About The Author

जुर्म