Exercise MILAN 2026 : वैश्विक समुद्री शक्ति का प्रदर्शन…भारत की बढ़ती भूमिका…छत्तीसगढ़ से पत्रकार अंबिका मिश्रा बनीं समन्वय की साक्षी

Exercise MILAN 2026 : वैश्विक समुद्री शक्ति का प्रदर्शन…भारत की बढ़ती भूमिका…छत्तीसगढ़ से पत्रकार अंबिका मिश्रा बनीं समन्वय की साक्षी

विशाखापत्तनम, 22 फरवरी। Exercise MILAN 2026 : दूर-दराज़ के तटों से निकलकर जब दुनिया की नौसेनाएं साझा उद्देश्य के साथ एक मंच पर संगठित होती हैं, तो समुद्र केवल सामरिक अभ्यास का क्षेत्र नहीं रहता, वह वैश्विक सहयोग, रणनीतिक समन्वय और अंतरराष्ट्रीय मित्रता का साक्षी बन जाता है। ऐसे ही प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास Exercise MILAN 2026 की कवरेज का गौरव इस बार छत्तीसगढ़ की पत्रकार अंबिका मिश्रा को मिला।

विशाखापत्तनम के तट से विश्वस्तरीय सैन्य गतिविधियों की रिपोर्टिंग करते हुए अंबिका मिश्रा ने इसे अपने लिए गर्व, सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी का क्षण बताया। उनके लिए यह केवल एक असाइनमेंट नहीं, बल्कि प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए वैश्विक मंच से जुड़ने का ऐतिहासिक अवसर है।

समुद्र की लहरों के बीच विभिन्न देशों की नौसेनाओं ने पेशेवर दक्षता, आधुनिक युद्धक क्षमता और आपसी तालमेल का अद्भुत प्रदर्शन किया। सामरिक अभ्यासों, समुद्री सुरक्षा, मानवीय सहायता एवं आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर साझा प्रशिक्षण ने यह संदेश दिया कि समुद्री सीमाएँ भले अलग हों, लेकिन शांति और स्थिरता का उद्देश्य सबका एक है।

विशाखापत्तनम के तट पर आयोजित इस भव्य आयोजन में अंतरराष्ट्रीय सहभागिता ने भारत की बढ़ती सामरिक भूमिका और वैश्विक विश्वास को भी रेखांकित किया। नौसैनिक जहाज़ों की कतारें, अभ्यासों की सटीक रणनीति और सहयोग की भावना ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

इस उपलब्धि पर मेरे परिवार, सहयोगियों और मेरी क्रिकेट टीम ने जो शुभकामनाएँ और प्रोत्साहन दिया, वह मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा। उनके समर्थन ने मेरे आत्मविश्वास को और मजबूती दी है।

समुद्र की अथाह गहराइयों के बीच सहयोग, शक्ति और मित्रता की इस कहानी को आप तक पहुँचाना मेरे लिए एक यादगार और गौरवपूर्ण अनुभव है।

About The Author

छत्तीसगढ