रायपुर, 17 मार्च। BJP New Team : भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाते हुए प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सहमति से यह घोषणा की गई।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, नई कार्यसमिति के माध्यम से भाजपा प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करेगी और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर फोकस किया जाएगा।






