Emergency Landing : बिग ब्रेकिंग…! IGI एयरपोर्ट पर अलर्ट…इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग…मौत को छूकर निकले 161 यात्री…पायलट ने बचाई बड़ी दुर्घटना

Emergency Landing : बिग ब्रेकिंग…! IGI एयरपोर्ट पर अलर्ट…इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग…मौत को छूकर निकले 161 यात्री…पायलट ने बचाई बड़ी दुर्घटना

नई दिल्ली, 28 मार्च। Emergency Landing : इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब इंडिगो की विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी की सूचना मिली। इंजन फेल होने की आशंका के चलते रनवे 28 पर तुरंत ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई।

आपातकालीन प्रोटोकॉल के बीच पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट प्रशासन की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया। विमान ने सुबह 10:54 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। इस दौरान रनवे पर पहले से ही दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस तैनात थीं।

बताया जा रहा है कि विमान में कुल 161 यात्री सवार थे। लैंडिंग के तुरंत बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उनकी जांच के बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

एयरलाइन प्रशासन ने बताया कि विमान में आई तकनीकी खराबी के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय