Secretariat Service Rules : छत्तीसगढ़ सचिवालय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी…! 14 साल बाद 45 नए पद मंजूर…किस कैटेगरी में कितने पद बढ़े…यहां देखें पदवार पूरी सूची

Secretariat Service Rules : छत्तीसगढ़ सचिवालय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी…! 14 साल बाद 45 नए पद मंजूर…किस कैटेगरी में कितने पद बढ़े…यहां देखें पदवार पूरी सूची

रायपुर, 06 अगस्त। Secretariat Service Rules : छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रालयीन संवर्ग के कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए सचिवालय सेवा का नया सेटअप मंजूर कर अधिसूचित कर दिया है। इस फैसले के तहत छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा भर्ती नियम-2012 के अंतर्गत सहायक अनुभाग अधिकारी से लेकर संयुक्त सचिव स्तर तक कुल 45 नए पद बढ़ाए गए हैं। इससे लंबे समय से रुकी पदोन्नतियों का रास्ता अब साफ हो गया है।

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, करीब 14 वर्ष बाद सचिवालय सेवा में नए पदों को स्वीकृति दी गई है। नए सेटअप में संयुक्त सचिव के 2, उप सचिव के 14, अवर सचिव के 10, अनुभाग अधिकारी के 9 और सहायक अनुभाग अधिकारी के 20 पद बढ़ाए गए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर मुख्य लेखा अधिकारी को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया है। माना जा रहा है कि इस निर्णय से सचिवालय कर्मचारियों के कैरियर ग्रोथ और प्रशासनिक कार्यप्रणाली दोनों को गति मिलेगी।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़