Police Transfer : पुलिस में बड़ा फेरबदल…! 46 पुलिसकर्मियों के तबादले…3 SI, 10 ASI सहित लंबी ट्रांसफर लिस्ट जारी…यहां देखें

Police Transfer : पुलिस में बड़ा फेरबदल…! 46 पुलिसकर्मियों के तबादले…3 SI, 10 ASI सहित लंबी ट्रांसफर लिस्ट जारी…यहां देखें

धमतरी, 07 अगस्त। Police Transfer : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) भावना पांडेय ने 46 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस सूची में 3 उप निरीक्षक (SI), 10 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 21 प्रधान आरक्षक (हेड कांस्टेबल) और 12 आरक्षक (कांस्टेबल) शामिल हैं।

पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशासनिक आवश्यकता के अनुरूप नई पदस्थापना दी गई है। इस बदलाव का उद्देश्य जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना, बेहतर समन्वय स्थापित करना और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना बताया गया है।

बेहतर पुलिसिंग और त्वरित सेवा पर जोर

एसपी भावना पांडेय ने आदेश में कहा है कि नवीन पदस्थापना से पुलिस व्यवस्था में कार्यक्षमता बढ़ेगी और आम नागरिकों को अधिक त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। एसपी ने सभी स्थानांतरित अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें तथा ईमानदारी, अनुशासन और पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़