Speaker Raman Singh Angry : 15 साल CM रहा…ऐसी घटिया व्यवस्था कभी नहीं देखी…! बेमेतरा में प्रशासन पर भड़के डॉ. रमन सिंह…कलेक्टर-SP के व्यवहार पर उठाए सवाल…यहां सुनिए VIDEO

Speaker Raman Singh Angry : 15 साल CM रहा…ऐसी घटिया व्यवस्था कभी नहीं देखी…! बेमेतरा में प्रशासन पर भड़के डॉ. रमन सिंह…कलेक्टर-SP के व्यवहार पर उठाए सवाल…यहां सुनिए VIDEO

बेमेतरा, 01 जून। Speaker Raman Singh Angry : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर बेहद नाराज़ नजर आए। उन्होंने मंच से ही जिला प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाते हुए कलेक्टर और एसपी के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की।

डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री के स्वागत व्यवस्था में हुई कथित लापरवाही को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पीछे से स्वागत होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे प्रशासन की गंभीरता साफ दिखाई देती है।

उन्होंने मंच से कहा, ’15 साल मैं मुख्यमंत्री रहा, लेकिन इतनी घटिया व्यवस्था मैंने कभी नहीं देखी।’ उनके बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर सन्नाटा छा गया। डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री सहित पूरा मंत्रिमंडल कार्यक्रम में मौजूद था, इसके बावजूद जिला प्रशासन की ओर से अपेक्षित गंभीरता और जिम्मेदारी नजर नहीं आई।

प्रशासनिक कार्यशैली पर उठे सवाल

इस पूरे घटनाक्रम के बाद बेमेतरा जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच भी इस नाराजगी को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि किसी सार्वजनिक मंच से विधानसभा अध्यक्ष द्वारा इस तरह की नाराजगी जाहिर करना प्रशासन के लिए बड़ा संदेश माना जा रहा है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़