रायपुर, 23 जून। Tax Department Transfer : नए वित्तीय वर्ष की तैयारियों के बीच आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (सीजी-एमपी क्षेत्र) द्वारा 209 आयकर निरीक्षकों (Income Tax Inspectors) के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। यह व्यापक तबादला सूची छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के कई प्रमुख शहरों को प्रभावित करती है।
3 जुलाई तक जॉइनिंग अनिवार्य
जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 3 जुलाई 2026 तक अपनी नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। इसके बाद संबंधित जानकारी विभाग को अनिवार्य रूप से भेजनी होगी।
रायपुर, भोपाल और इंदौर में सबसे ज्यादा तबादले
आदेश के अनुसार, सबसे ज़्यादा पोस्टिंग भोपाल में 46 अधिकारी, रायपुर में 31 और इंदौर 21 में की गई हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के अन्य शहरों में भी बड़ी संख्या में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

