Bus Fire: दुखद: चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत; CM ने लिया संज्ञान देखें VIDEO

Bus Fire: दुखद: चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत; CM ने लिया संज्ञान देखें VIDEO

ग्रेटर नोएडा, 24 सितंबर। Bus Fire: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। जेवर थाना क्षेत्र में एक स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में 9 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस दिल्ली से महोबा की ओर जा रही थी।

हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर क्षेत्र के पास हुआ। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बस उसकी चपेट में आ गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद बस को पूरी तरह ठंडा करने के लिए कूलिंग ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस और राहत टीमों ने बस के अंदर भी तलाशी अभियान चलाया।

हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। आग लगने की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं है और मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती रिपोर्टों में बस में यात्रियों की संख्या को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई है।

CM योगी ने लिया हादसे का संज्ञान

ग्रेटर नोएडा बस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज और राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

बस के संबंध में सामने आई जानकारी के मुताबिक इसका नंबर BR32 PA8647 बताया जा रहा है। बस के दिल्ली से महोबा जाने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद पुलिस यात्रियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस हादसे की वजह, बस में मौजूद यात्रियों की वास्तविक संख्या और आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। मामले में आगे की जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़