जोधपुर, 22 सितंबर। AIIMS Resident Doctor Suicide: जोधपुर AIIMS के रेजिडेंट डॉक्टर राज नरेश यादव की मौत का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या की। वह अलवर के रहने वाले थे।
घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर के कमरे से कई पी हुई सिगरेट भी बरामद हुई हैं। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

