Vyapari Samvad : व्यापारियों के बीच पहुंचा CAIT…! ई-कॉमर्स से लेकर सुरक्षा तक…अमर पारवानी ने किया सीधा संवाद…मांगे सुझाव

Vyapari Samvad : व्यापारियों के बीच पहुंचा CAIT…! ई-कॉमर्स से लेकर सुरक्षा तक…अमर पारवानी ने किया सीधा संवाद…मांगे सुझाव

रायपुर, 23 जून। Vyapari Samvad : व्यापारियों के हितों की रक्षा, बाजारों के सशक्तीकरण और व्यापारिक संगठनों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित CAIT व्यापारी संवाद अभियान के तहत मंगलवार को श्री गुरु नानक चौक व्यापारी संघ के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, वाइस चेयरमेन सुरिन्दर सिंह, महामंत्री अवनीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने व्यापारियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की।

कराधान और व्यापार सुरक्षा पर हुई अहम चर्चा

संवाद के दौरान बाजार की वर्तमान परिस्थितियों, व्यापारिक सुरक्षा, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने, ई-कॉमर्स से बढ़ती प्रतिस्पर्धा, कराधान संबंधी विषयों और व्यापार विस्तार की संभावनाओं पर गंभीर मंथन किया गया। व्यापारियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कई रचनात्मक सुझाव रखे।

CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी ने कहा कि व्यापारियों की उन्नति ही बाजारों की समृद्धि और आर्थिक विकास का आधार है। उन्होंने कहा कि ‘व्यापारी संवाद’ अभियान का उद्देश्य व्यापारियों तक पहुंचकर उनकी वास्तविक आवश्यकताओं को समझना और उनके सुझावों को संगठन की कार्ययोजना से जोड़ना है।

प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने कहा कि CAIT केवल व्यापारिक मुद्दों को उठाने तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यापारियों को एक साझा मंच पर जोड़कर उनकी सामूहिक शक्ति को संगठित करने का कार्य भी कर रहा है।

गुरु नानक चौक व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेश जेठानी ने CAIT की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापारियों के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनना सराहनीय कदम है, जिससे व्यापारिक संगठनों और व्यापारियों के बीच विश्वास और सहयोग मजबूत होगा।

प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह ने बताया कि आने वाले समय में प्रदेश के विभिन्न बाजारों और व्यापारिक संगठनों के बीच इसी प्रकार के संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि व्यापारियों और संगठन के बीच सतत संवाद और समन्वय को और अधिक मजबूत किया जा सके।

About The Author

व्यापार