PM Awas Yojana में बड़ा बदलाव: अब 31 अगस्त 2024 तक की पात्रता मान्य; हजारों हितग्राहियों को मिल सकता है फायदा

PM Awas Yojana में बड़ा बदलाव: अब 31 अगस्त 2024 तक की पात्रता मान्य; हजारों हितग्राहियों को मिल सकता है फायदा

रायपुर, 11 सितंबर। PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना-सबके लिए आवास मिशन (शहरी) को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने योजना के तहत हितग्राहियों के निवास की वैधता और सूची तैयार करने के लिए निर्धारित कट-ऑफ डेट में संशोधन किया है।

राज्य शासन के आदेश के मुताबिक पहले निर्धारित 31 अगस्त 2015 की कट-ऑफ तिथि को संशोधित कर अब 31 अगस्त 2024 कर दिया गया है।

इस बदलाव के बाद नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत हितग्राहियों की पात्रता तय करने और सूची तैयार करने में नई कट-ऑफ तिथि लागू होगी। यानी अब 31 अगस्त 2024 तक के निवास को आधार मानकर पात्रता संबंधी प्रक्रिया की जा सकेगी। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा द्वारा जारी किया गया है।

About The Author

छत्तीसगढ