Bhupesh Baghel vs Vijay Sharma: PM आवास पर भूपेश बघेल vs विजय शर्मा आमने-सामने, प्रेस क्लब में सियासी संग्राम! 18 लाख आवास के आंकड़ों पर बहस देखें LIVE

Bhupesh Baghel vs Vijay Sharma: PM आवास पर भूपेश बघेल vs विजय शर्मा आमने-सामने, प्रेस क्लब में सियासी संग्राम! 18 लाख आवास के आंकड़ों पर बहस देखें LIVE

रायपुर, 15 सितंबर। Bhupesh Baghel vs Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर चल रही बयानबाजी अब सीधे आमने-सामने की बहस में बदल गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रायपुर प्रेस क्लब में PM आवास के मुद्दे पर आमने-सामने हैं। दोनों नेता इस बहस में योजना से जुड़े अपने-अपने दावे और आंकड़े सामने रख रहे हैं।

इस बहस को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज है। प्रेस क्लब में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और परिसर के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है।

विजय शर्मा ने दी थी खुली बहस की चुनौती

PM आवास योजना को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर सवाल उठाती रही है। वहीं, भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद प्रदेश में 18 लाख PM आवास बनाने का लक्ष्य सामने रखा था।

इसी मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं। इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पिछले दिनों भूपेश बघेल को खुली बहस की चुनौती दी थी। विजय शर्मा ने कहा था कि वह PM आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल से कहीं भी चर्चा के लिए तैयार हैं। बहस का मंच और विषय तय करने की जिम्मेदारी उन्होंने प्रेस क्लब पर छोड़ दी थी।

भूपेश बघेल ने स्वीकार की चुनौती

विजय शर्मा की चुनौती को भूपेश बघेल ने स्वीकार कर लिया था। बघेल ने कहा था कि 15 सितंबर को रायपुर प्रेस क्लब में PM आवास के मुद्दे पर बहस के लिए वह तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि सिर्फ वह ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के अन्य नेता भी इस बहस के लिए तैयार हैं। अब दोनों नेताओं के प्रेस क्लब पहुंचने के बाद PM आवास का मुद्दा सीधे सियासी आमने-सामने की बहस में बदल गया है।

बहस से पहले विजय शर्मा ने जारी किए PM आवास के आंकड़े

बहस से पहले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की ओर से PM आवास योजना से जुड़े आंकड़े जारी किए गए हैं। जारी दस्तावेज के अनुसार, 18 लाख आवास के लक्ष्य से जुड़े विभिन्न घटकों में कुल 18,12,742 आवास शामिल हैं।

दस्तावेज में दिए आंकड़ों के मुताबिक-

  • नई सरकार बनने के बाद 13,17,352 आवास स्वीकृत किए गए।
  • इनमें से 11,51,431 आवास पूर्ण हो चुके हैं।
  • वर्ष 2016 से 2023 तक अधूरे बचे आवासों की संख्या 2,46,215 बताई गई।
  • इनमें से 1,95,441 आवास पूर्ण किए गए।
  • स्थायी प्रतीक्षा सूची के परिवारों के लिए 6,99,438 आवास का विवरण दिया गया।
  • इनमें से 5,86,788 आवास नई सरकार बनने के बाद स्वीकृत हुए।
  • 4,69,782 आवास पूर्ण होने का दावा किया गया।
  • आवास प्लस के तहत 8,19,999 परिवारों का उल्लेख है।
  • मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 47,090 आवास का आंकड़ा दिया गया है।

अब बहस में किसके आंकड़े पड़ेंगे भारी?

PM आवास योजना को लेकर दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे हैं। ऐसे में प्रेस क्लब में होने वाली बहस के दौरान दोनों नेता योजना की प्रगति, स्वीकृति और पूर्ण हुए आवासों के आंकड़ों के आधार पर एक-दूसरे के दावों पर सवाल उठा सकते हैं। सियासी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि भूपेश बघेल सरकार के दावों पर विजय शर्मा क्या जवाब देते हैं और विजय शर्मा द्वारा जारी आंकड़ों पर भूपेश बघेल का पलटवार क्या होता है।

प्रेस क्लब में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दोनों नेताओं के आमने-सामने होने को देखते हुए रायपुर प्रेस क्लब में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। प्रेस क्लब परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा आसपास के इलाकों में भी पुलिसकर्मियों की मौजूदगी रखी गई है।

PM आवास योजना पर होने वाली यह बहस इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि 18 लाख आवास का मुद्दा छत्तीसगढ़ की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस के बीच लंबे समय से प्रमुख राजनीतिक मुद्दा बना हुआ है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि आमने-सामने की इस बहस में किसके आंकड़े भारी पड़ते हैं और कौन अपने दावों के पक्ष में मजबूत तथ्य रख पाता है।

भूपेश बघेल और विजय शर्मा आमने सामने https://www.facebook.com/share/v/19j7JHMYks

Facebook

https://www.facebook.com/share/v/19j7JHMYks

Live

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़