रायपुर, 16 सितंबर। Attempted Rape of a Girl: संतोषी नगर इलाके में 8 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला और बच्ची के पिता का दोस्त सुलेमान कुरैशी घर में घुसा और पहले बच्ची को चिप्स दिए। इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।
बच्ची ने विरोध करते हुए आरोपी के चंगुल से खुद को छुड़ाया और वहां से भाग निकली। घटना के बाद परिजनों ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पॉक्सो एक्ट, छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार शाम की है और मामले की जांच जारी है।

