Bastar Economic Development: बस्तर के आर्थिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार! CAIT ने कलेक्टर से की चर्चा; जल्द आएगा प्रतिनिधिमंडल

Bastar Economic Development: बस्तर के आर्थिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार! CAIT ने कलेक्टर से की चर्चा; जल्द आएगा प्रतिनिधिमंडल

बीजापुर, 19 सितंबर। Bastar Economic Development: बस्तर के व्यापारिक और आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने पहल शुरू की है। CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी ने बीजापुर कलेक्टर से मुलाकात कर बस्तर संभाग में व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार, वनोपज आधारित कारोबार और स्थानीय उत्पादों को बड़े बाजार से जोड़ने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

वनोपज को बड़े बाजार से जोड़ने पर जोर

बैठक में स्थानीय व्यापारियों और उद्यमियों को प्रोत्साहन देने, पर्यटन को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों का बाजार विस्तार करने और वनोपज आधारित अर्थव्यवस्था को संगठित व्यापार से जोड़ने पर विचार-विमर्श हुआ। अमर पारवानी ने कहा कि बस्तर प्राकृतिक संपदा और वनों से समृद्ध क्षेत्र है। यहां उपलब्ध वनोपज स्थानीय आजीविका के साथ-साथ क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की क्षमता रखती है।

उन्होंने कहा कि वनोपज से तैयार उत्पादों में मूल्यवर्धन, प्रसंस्करण, पैकेजिंग और ब्रांडिंग के जरिए उन्हें देश के बड़े बाजारों तक पहुंचाया जा सकता है। इससे स्थानीय व्यापारियों, उत्पादकों, महिला समूहों और लघु उद्यमियों के लिए रोजगार और आय के नए अवसर तैयार हो सकते हैं।

ई-कॉमर्स और पर्यटन से नए बाजारों पर फोकस

CAIT बस्तर के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के साथ पर्यटन, ई-कॉमर्स और देशभर के व्यापारिक नेटवर्क के जरिए नए बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में काम करेगा। पारवानी ने कहा कि बस्तर की स्थानीय पहचान को उसकी आर्थिक ताकत बनाया जा सकता है और शासन की विकास योजनाओं तथा व्यापार जगत के नेटवर्क के बीच बेहतर समन्वय से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सकता है।

जल्द बस्तर आएगा CAIT का प्रतिनिधिमंडल

CAIT का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही बस्तर संभाग का दौरा करेगा। इस दौरान स्थानीय व्यापारिक संगठनों, व्यापारियों, उद्यमियों और वनोपज से जुड़े हितधारकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और व्यापारिक संभावनाओं को समझा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल वनोपज आधारित कारोबार, स्थानीय उत्पाद, पर्यटन, हस्तशिल्प और अन्य संभावित आर्थिक क्षेत्रों को राष्ट्रीय व्यापारिक बाजार से जोड़ने की संभावनाओं पर भी चर्चा करेगा।

CAIT के पदाधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान CAIT छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन सुरिंदर सिंह, जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

व्यापार