Revenue Minister Tank Ram Verma : सहयोग केंद्र में प्राप्त हुए आवेदन हेतु राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने त्वरित निराकरण के दिए निर्देश, भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों पर की चर्चा,समयबद्ध कार्रवाई पर दिया जोर

Revenue Minister Tank Ram Verma : सहयोग केंद्र में प्राप्त हुए आवेदन हेतु राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने त्वरित निराकरण के दिए निर्देश, भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों पर की चर्चा,समयबद्ध कार्रवाई पर दिया जोर

रायपुर, 09 अक्टूबर। Revenue Minister Tank Ram Verma : प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने शुक्रवार को रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग केंद्र के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं आमजनों की समस्याओं, सुझावों और जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। सहयोग केंद्र में जो आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें विभिन्न विभागों से संबंधित विषय शामिल थे।

मंत्री श्री वर्मा ने आवेदनों की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार उचित पहल हो और प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने अधिकारियों को समस्यायों का निराकरण करने तथा पात्र हितग्राहियों को राहत पहुंचाने के लिए प्राथमिकता से कार्य करने को कहा।

इस अवसर पर श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि भाजपा की कार्यसंस्कृति संवाद, सहयोग और जनसेवा के मूल्यों पर आधारित है। कार्यकर्ता संगठन और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उनके माध्यम से क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं और लोगों की अपेक्षाओं को समझने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि सहयोग केंद्र का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और लोगों की बात सुनना, उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करना और जनहित के कार्यों को गति देना है।

मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि शासन की योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं से प्राप्त सुझावों और आवेदनों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जाएगा।

About The Author

छत्तीसगढ