रायपुर, 31 अक्टूबर। CG Transfer: छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने एक साथ 100 अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। इस सूची में 53 मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) और 24 अभियंता शामिल हैं। इसके अलावा लेखापाल, स्वास्थ्य निरीक्षक, कैशियर समेत विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों की भी नई पदस्थापना की गई है।
100 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले
जारी आदेश के अनुसार, इस सूची में 53 मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO), 24 इंजीनियर, 5 अकाउंटेंट, 4 स्वास्थ्य निरीक्षक, 4 चपरासी, 3 कैशियर, 3 सहायक (ग्रेड-3), 1 स्टेनोग्राफर, 1 सहायक राजस्व निरीक्षक, 1 कंप्यूटर ऑपरेटर और 1 वाहन चालक शामिल हैं।
3 CMO निलंबन से बहाल, नई जगह मिली पोस्टिंग
इस प्रशासनिक फेरबदल में तीन मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को भी राहत दी गई है। विभाग ने विकास पाटले, विष्णु प्रसाद यादव और जफर खान को विभागीय जांच जारी रखते हुए निलंबन से बहाल किया है। बहाली के बाद तीनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विभागीय जांच रहेगी जारी
राज्य शासन के आदेश के मुताबिक, तीनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच जारी रहेगी। उनके निलंबन अवधि का निराकरण भी प्रचलित विभागीय जांच के गुण-दोषों के आधार पर अलग से किया जाएगा।

